फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट तय करने को भाजपा जल्द बुलाएगी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक

Sat, 21 Sep 2019 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट तय करने को भाजपा जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाएगी। धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे इन उपचुनाव के लिए टिकट तय करने को प्रदेश भाजपा टिकटार्थियों के पैनल बनाकर हाईकमान को भेज सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि टिकटों पर फैसला भाजपा हाईकमान को ही लेना है।  

विज्ञापन


उपचुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही प्रदेश भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। जल्द ही भाजपा के प्रमुख नेता इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में उतर जाएंगे। जल्दी ही भाजपा के प्रत्याशियों पर भी निर्णय होगा। कब तक भाजपा प्रत्याशी तय कर लेगी, इसके जवाब में प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती जल्द ही बैठक बुलाएंगे। इसमें सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इसी में संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा होगी। 

दोनों सांसदों से भी ली जा रही राय 
धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट तय करने को दोनों भाजपा सांसदों किशन कपूर और सुरेश कश्यप से भी राय ली जा रही है। चूंकि ये दोनों इन सीटों पर पहले विधायक थे तो जीत के लिए इन दोनों की संस्तुति जरूरी है। इन सांसदों से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बुलाकर भी राय ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें