फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बीसीसी अध्यक्षों के चयन के लिए गठित कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Sat, 21 Sep 2019 11:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित बीसीसी अध्यक्षों के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है। अब प्रदेशाध्यक्ष रिपोर्ट के आधार पर बीसीसी अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों को शिमला बुलाएंगे।

विज्ञापन


मंगलवार तक विवादित ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नामों की चौथी सूची जारी हो सकती है। इससे पहले इन नेताओं को शिमला आना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी।

इसमें सदस्य के रूप में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और पूर्व विधायक अजय महाजन को शामिल किया गया है। कमेटी ने विवादित ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का दो दिन तक राजीव भवन में अध्ययन करने के बाद शुक्रवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कुलदीप राठौर को सौंप दी है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और नेताओं के पिछले रिकॉर्ड को भी कमेटी ने खंगाला। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए नेताओं के नामों का प्रस्ताव किया है। अब प्रदेशाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्षों के नाम पर कमेटी के सदस्यों से विचार-विमर्श कर इन्हें फाइनल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें