फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कलाई पर राखी बांधकर बहनें बोलेंगी नशा न करना भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खास
विज्ञापन


रक्षा बंधन पर आरकेएमवी की छात्राएं नशा न करने के लिए समाज को करेंगी जागरूक
कॉलेज में नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम का आगाज
ड्रग्स सुरक्षा का बंधन-रक्षा बंधन रहेगा अभियान का नारा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) की छात्राएं इस बार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षा बंधन को अलग अंदाज में मनाएंगी। छात्राएं इस पर्व के मौके पर भाईयों को नशे से बचाने के लिए विशेष जागरुकता अभियान चलाएंगी।

साढ़े तीन हजार से अधिक छात्राओं वाले इस कॉलेज में मंगलवार को नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के साथ शुरू किया गया। इस अभियान में पूरे प्रदेश में कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसमें बहन का पैगाम, भाई के नाम, ड्रग्स सुरक्षा का बंधन-रक्षा बंधन का नारा रहेगा। इस अभियान के जरिये युवाओं को नशा न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को कॉलेज सभागार में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने इस अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे का समाज पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है, युवा समाज और देश का भविष्य हैं, जो युवा नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं वह नशे के गुलाम बन जाते हैं। नशा करने वाले का अपना जीवन तो अंधकारमय होता ही है, इसके साथ ही पूरा परिवार और समाज भी इससे सीधे तौर पर प्रभावित होता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि रक्षा बंधन-नो ड्रग्स के तहत रक्षा बंधन के अवसर पर नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरुकता फैलाई जाएगी। सेंट बीड्स कॉलेज के मनोविज्ञान के पूर्व शिक्षक डॉ. रवि भूषण ने नशे का युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि समिति समय-समय पर समाज में व्याप्त कुरीतियों पर जन जागरुकता अभियान चलाती हैं। नशाखोरी की इस ज्वलंत समस्या से निपटने और युवाओं को इससे बचाने के लिए नो टू ड्रग्स का संदेश अपने भाई को रक्षा बंधन पर देंगी।
विज्ञापन



नाटक के जरिये किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बादल पे पांव हैं गाने पर एक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस नृत्य प्रस्तुति में संदेश दिया गया कि जीवन में करने के लिए नशे के अलावा बहुत कुछ है। इस दौरान नशे के खिलाफ एक मानव श्रृंखला बनाई गई जिसका उद्देश्य नशे के खिलाफ यह लड़ाई हम साथ मिलकर लड़ेंगे था। इस अवसर एडवोकेट सुमित्रा चंदेल, डॉ. ओपी कायस्थ, लोक कलाकार कपिल शर्मा और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अन्य सक्रिय सदस्य, महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. कार्तिकेय चौहान, डॉ. सुरेंद्र शर्मा महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें