फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम-मुकेश ने धर्मशाला में ओबीसी वोट बैंक साधने के लिए झोंकी ताकत

Sun, 13 Oct 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

जातीय समीकरणों की हवा के चलते धर्मशाला में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बनने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ओबीसी कार्ड के पेंच में फंस गए हैं। दो दिन के दौरे में मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत के लिए ओबीसी वोट बैंक को साधने पर ही फोकस किया। दो दिन में वह ओबीसी के कई नेताओं से धर्मशाला में लगातार मिले।

विज्ञापन


अपनी जनसभाएं भी ओबीसी बेल्ट में रखवाईं ताकि त्रिकोणीय मुकाबले की संभावनाओं को धराशायी किया जा सके। उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल घणा के आसपास ही पूरा दिन ओबीसी बेल्ट में प्रचार करते रहे। मुकेश भी दो दिन से लगातार ओबीसी वोट बैंक को साधने में लगे रहे। वह ओबीसी के कई पंचायत प्रधानों और अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलते रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन जनसभाओं के बाद शाम को भाजपा नेताओं से चुनावी फीडबैक ली जिसमें उन्हें ओबीसी कार्ड की हवा ने डराया। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो पहले दिन की सीएम की चुनावी जनसभा भीड़ और प्रबंधन के लिहाज से थोड़ी फीकी रही थी। इसलिए, दूसरे दिन इसकी भरपाई करने की पूरी कोशिश की गई।

दूसरे दिन टंग नरवाणा के पास और घणा की जनसभाओं में भीड़ जुटाकर ओबीसी वोट बैंक को प्रभावित करने की कोशिश की गई। दोनों ओबीसी बेल्ट में ओबीसी नेताओं को मैदान में उतारकर कांगड़ी धाम लगाई गई। हालांकि, घणा में तय समय से डेढ़ घंटे बाद भीड़ जुटी। इसलिए, 11 के बजाय 12:30 बजे सीएम की जनसभा शुरू हो पाई। इस जनसभा में देहरा सहित दूसरे विस क्षेत्रों से भी कुछ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।

सीएम दौरे में रूबरू संस्था को साधने की कोशिश
सूत्रों की मानें तो भाजपा ने मुख्यमंत्री दौरे के दौरान पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की गैर राजनीतिक संस्था रूबरू से संपर्क करने की कोशिश की ताकि सियासी समीकरण अपने पक्ष में किए जा सकें। हालांकि, भाजपा को रूबरू संस्था से कोई आश्वासन नहीं मिला।
इनसेट

धवाला ने गद्दी समुदाय पर सुनाया चुटकुला
घणा में जनसभा के दौरान ओबीसी वोट बैंक पर सेंध लगाने के लिए मैदान में उतारे गए ओबीसी नेता रमेश धवाला ने खूब चुटकुले सुनाए। एक चुटकुला उन्होंने गद्दी समुदाय पर भी सुनाया और किशन कपूर तथा विशाल नैहरिया से यह भी कहा कि नाराज मत होना। इस चुटकुले के बाद भाजपा प्रत्याशी थोड़े असहज दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें