फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बनने की चाहत में दिन-रात एक करने लगे नेता

Sat, 06 Apr 2019 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांगड़ा और शिमला संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित होने के बाद दोनों दलों के कई नेताओं में विधायक बनने की चाहत जग गई है। लोकसभा चुनावों के नतीजे आने पर धर्मशाला, कांगड़ा, सोलन और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में से किन्हीं दो सीटों में उपचुनाव होना तय है।

विज्ञापन


ऐसे में इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की नजरें टिक गई हैं। इन सीटों पर लोस चुनाव के प्रत्याशियों से ज्यादा वे नेता उत्साहित हैं जो उपचुनाव में अपने लिए टिकट के समीकरण देख रहे हैं।

शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने इस संसदीय क्षेत्र से सोलन के विधायक धनीराम शांडिल को प्रत्याशी बनाया है। इस संसदीय क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्र शिमला, सोलन और सिरमौर आते हैं। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को लगभग बराबर सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने किशन कपूर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पवन काजल को मैदान में उतारा है। जीत चाहे भाजपा की हो या फिर कांग्रेस पार्टी की। यहां भी दोनों ही सूरत में उपचुनाव होना है।

यही वजह है कि इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में समर्थक नेता प्रत्याशी की जीत के साथ ही अपने सियासी भविष्य को लेकर भी दिन-रात एक कर रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने रामलाल ठाकुर को टिकट दिया है। अगर कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो यहां भी उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें