फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव हिमाचल: नवरात्र के शुभ मुहुर्त में ही नामांकन भरेंगे उम्मीदवार

Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव धर्मशाला के लिए पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिससे साफ जाहिर है कि शरद नवरात्र के शुभ मुहुर्त में ही उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के टिकट फाइनल न होने के कारण अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवार भी अब नामाकंन पत्र भरने के लिए आगे नहीं आए हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा 10 अन्य उम्मीदवार धर्मशाला हलके से चुनावी मैदान में थे।

अब उपचुनाव में अभी तक आजाद या अन्य राजनीतिक दल भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। उधर, धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर के कमरा नंबर 603 में भुगतान किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


रिर्टनिंग ऑफिसर एवं एसडीएम धर्मशाला डॉ. हरीश गज्जू ने कहा अवकाश के दिन नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा एक अक्तूबर को होगी व तीन को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। पहले दिन किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें