फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावलीः मिल्कफेड बेचेगा देसी घी से बनी मिठाइयां, यहां मिलेंगी

Sat, 07 Nov 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर देसी घी से बनी मिल्कफेड की मिठाइयों को प्रदेश भर में लोगों को उपलब्ध करवाने के लिए मिल्क फेड ने आउटलेट और मिल्क बार खोले हैं। मिल्क फेड ने तीन हजार क्विंटल मिठाइयां तैयार की हैं। मिल्क फेड ने कुल 12 तरह की मिठाइयां बनाई हैं। इसमें इस मर्तबा पिछले साल की डिमांड को देखते हुए मोतीचूर के लड्डू का पर्याप्त स्टाक तैयार किया है।
विज्ञापन


औसतन हर उत्पाद की 400 ग्राम की आकर्षक पैकिंग को 160 रुपये प्रति पैक उपलब्ध करवाया जा रहा है, वहीं पंजीरी और काजू बर्फी की 800 ग्राम की पैकिंग उपलब्ध रहेगी। मिल्कफेड ने अंगूरी पैठा और रस्सगुल्ला तथा गुलाब जामुन की एक-एक किलो के टीन पैक बनाए हैं।

शहर में यहां बिकेंगी की मिठाईयां
शहर में सचिवालय मिल्क बार, गनपत्ती हाउस, जीडी खन्ना माल रोड, एचपीएमसी स्टाल रिज मैदान, टुटू मिल्क बार टूटु, पंचायत भवन तथा इसके अलावा प्रदेश में रामपुर, मंडी, नाहन, कांगड़ा, नालागढ़ प्लांट में भी मिठाइयां भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


तीस टन मिठाइयां की हैं तैयार : चेयरमैन
मिल्कफेड के चेयरमैन चेतराम ठाकुर और सहायक प्रबंधक प्रीति ने बताया कि तीस टन मिठाइयां तैयार कर अलग-अलग स्थानों पर बिक्री को भेजी जा रही हैं। अधिकतर रिटेल आउटलेट पर इसे पहुंचाकर बिक्री भी शुरू कर दी है। निजी कारोबारी भी मिल्कफेड के प्लांट से मिठाइयों को बेचने के लिए प्राप्त कर
सकते हैं।

ये है उत्पाद, ये होंगे रेट
मिल्कफेड के उत्पादों में पिन्नी, पंजीरी, मोतीचूर लड्डू 160 रुपये प्रति 400 ग्राम पैक, पेड़ा, बिकानेरी बर्फी, डोडा बर्फी सोन पापड़ी, कोकोनेट बर्फी 150 रुपये, काजू बर्फी 280 रुपये 400 ग्राम, 560 रुपये 800 ग्राम तथा पंजीरी की 800 ग्राम का पैक 320 रुपये में मिलेगा। अंगुरी पेठा, रस्सगुल्ला तथा गुलाबजामुन प्रति टीन 160 रुपये रेट तय किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें