फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और अब विस अध्यक्ष भी पहुंच गए भंडारी के घर

Mon, 12 May 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक (सेवानिवृत्त) आईडी भंडारी से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, आशा कुमारी और सीपीएस पद से इस्तीफा देने वाले घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी की मुलाकात की चर्चा अभी खत्म नहीं हुई थी कि विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल भी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सोमवार को बुटेल भंडारी के घर गए और उनसे मुलाकात की। वीरभद्र सरकार में कथित फोन टैपिंग मामले में चार्जशीट हुए पूर्व निदेशक के घर कांग्रेस नेताओं के एक खेमे का जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पहले पत्रकार वार्ता में पूर्व निदेशक ने उन पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए षड्यंत्र करार दिया था।

आईडी भंडारी ने सेवानिवृत्ति पर अवारी स्थित अपने निवास पर रविवार को समारोह आयोजित किया। बिलासपुरी धाम परोसी गई। दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल वहां पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा आदि थे। बारिश के कारण वह भीतर हाल में बैठ गए।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी, राजेश धर्माणी भी आए। इस बीच उक्त नेताओं के बीच किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हां, धर्माणी के इस्तीफे पर जरूर बात चली। उधर, सोमवार को दोपहर बाद विस अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल भी अवारी पहुंचे। काफी देर उन्होंने चर्चा की।

स्थानीय नेता जितेंद्र चंदेल भी उनके साथ थे। विस अध्यक्ष बृजबिहारी लाल बुटेल ने बताया कि वह शिमला से पालमपुर जा रहे थे। एक दोस्त को ड्रॉप करना था। इस दौरान पूर्व महानिदेशक से भी मुलाकात हो गई। अब तो मैं पालमपुर भी पहुंच गया हूं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें