फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने सीएम राहत कोष में दिए 21 लाख, बिजली बोर्ड भी देगा एक दिन का वेतन

Fri, 27 Mar 2020 04:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)/शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ग्रीनबैरी वेलफेयर फाउंडेशन नारकंडा के चेयरमैन और नारकंडा के कारोबारी राजेश कुमार गुप्ता ने कोरोना वायरस से लडने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये की राशि दान की है। उन्होंने दिल्ली से सीधे मुख्यमंत्री के राहत कोष खाते में राशि ट्रांसफर कर सामाजिक दायित्व का बहुत बड़ा संदेश दिया है। गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी को एकजुट होकर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वायरस का सामना करने की आवश्यकता है। संवाद

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। शुक्रवार को बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक ने पत्र जारी कर बताया कि बोर्ड प्रबंधन की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ हुई बैठक में इसको लेकर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि सभी बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से एक दिन का वेतन काट कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें