फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कारोबारी व्यापार मंडल चुनाव एकसाथ करवाने को तैयार, सितंबर में होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मई में संजीव गुट ने चुनाव का ऐलान करते हुए बना दी थी चुनाव कमेटी, अब एकसाथ चुनाव के लिए हो गए तैयार
विज्ञापन

...हरजीत गुट अभी चुनाव के लिए नहीं है तैयार, सितंबर के लिए मना रहे कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल के चुनाव अब एकसाथ करवाने की तैयारी चल रही है। शहर के कारोबारी नेताओं ने दावा किया है कि सितंबर तक व्यापार मंडल के चुनाव करवा दिए जाएंगे और इसके लिए दोनों व्यापार मंडलों ने सहमति जता दी है। फिलहाल कई कारोबारी नेता दोनों गुटों के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं ताकि विवाद खत्म कर शहर में एक ही व्यापार मंडल बनाया जा सके।
गौरतलब है कि करीब चार साल पहले शहर में दो अलग-अलग व्यापार मंडल बन गए थे, जो तब से लगातार अलग-अलग काम कर रहे हैं। मई में संजीव ठाकुर के नेतृत्व वाले व्यापार मंडल ने चुनाव का ऐलान कर दिया था और कवि खन्ना की अगुवाई में चुनाव कमेटी भी गठित की गई थी। जून में चुनाव कराने की बात कही गई थी, लेकिन कवि खन्ना ने चुनाव से पहले दोनों पक्षों से बातचीत कर अलग-अलग चुनावों की जगह संयुक्त चुनाव की वकालत की।
विज्ञापन

दूसरी ओर, हरजीत मंगा के नेतृत्व वाले व्यापार मंडल ने कहा कि उनका कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है और सितंबर में पूरा होगा। ऐसे में उनके गुट ने अभी चुनाव कराने से इनकार कर दिया था। अब संजीव ठाकुर गुट ने भी चुनाव सितंबर तक टालने का फैसला किया है।
विज्ञापन

चार हजार से ज्यादा कारोबारी
शहर में करीब चार हजार से ज्यादा कारोबारी हैं, और उपनगरों में बने छोटे व्यापार मंडल भी मुख्य शिमला व्यापार मंडल को समर्थन देते हैं। चुनाव कमेटी अध्यक्ष कवि खन्ना ने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर एक ही संगठन के तहत चुनाव चाहते हैं, इसलिए सभी पक्षों की सहमति से सितंबर तक चुनाव टाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें