फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बर्फबारी से चमका कारोबार गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने पीने के सामान की खरीदारी में आई तेजी
विज्ञापन


होटल मालिकों में अवकाश से वापस बुलाए कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विंटर सीजन की पहली बर्फबारी से राजधानी का कारोबार भी पटरी पर लौटने लगा है। बर्फबारी और वीकेंड के चलते शहर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे खरीदारी में तेजी आई है। अगले दो दिन बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए शहर के कारोबारी उत्साहित हैं।

कारोबारियों के अनुसार विंटर सीजन के लिए दुकानदारों ने जो स्टॉक मंगाया था, वह अभी तक नहीं बिक पाया था। कई कारोबारियों को विंटर सीजन के कपड़ों की बिक्री पर 40 से 70 फीसदी छूट तक देनी पड़ी थी। बावजूद इसके बिक्री नहीं हो पा रही थी। जनवरी में सूखे के चलते शहर में कम ही सैलानी पहुंचे थे। लेकिन अब फरवरी की शुरुआत में बर्फबारी होने से सैलानियों ने फिर शिमला का रुख किया है। गर्म और ऊनी कपड़ों की खरीदारी में सबसे ज्यादा तेजी आई है। इसके अलावा पर्यटन कारोबार से जुड़े मालरोड और लक्कड़ बाजार के कारोबारियों को भी फायदा हुआ है। शहर में राशन से लेकर कपड़ों तक की खरीदारी में इजाफा हुआ है। होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ने से छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारियों को वापस काम पर बुलाया है।
विज्ञापन





कारोबारियों को राहत : उपाध्यक्ष
शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि बर्फबारी से हर वर्ग के कारोबारी को फायदा हुआ है। क्रिसमस के बाद लंबे समय से शहर में कारोबार मंदा चल रहा था। अब सैलानियों के लौटने से बाजारों में रौनक बढ़ी है।
विज्ञापन



फोटोग्राफर, घोड़ा संचालकों को राहत
सैलानियों का इंतजार कर रहे रिज मैदान के फोटोग्राफर, घोड़ा संचालक और प्रैम संचालकों ने भी राहत ली है। इसके अलावा रेस्तरां और ढाबों में भी सैलानियों की चहल पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें