फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे के लिए टेंपो ट्रेवलर शुरू, बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी

Wed, 05 Jul 2023 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

शिंकुला दर्रा के लिए पर्यटन निगम की 35 सीटर लग्जरी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। सड़क खराब होने के कारण निगम ने बुधवार को टेंपो ट्रेवलर सेवा शुरू की। 
विज्ञापन
शिंकुला दर्रे के लिए पर्यटन निगम की बस सेवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समुद्रतल से 16,580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला दर्रा के लिए पर्यटन निगम की 35 सीटर लग्जरी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। सड़क खराब होने के कारण निगम ने बुधवार को टेंपो ट्रेवलर सेवा शुरू की। 15 सीटर टेंपो ट्रेवलर सुबह करीब 7:00 बजे 13 पर्यटकों को लेकर शिंकुला दर्रा पहुंची और यहां पहुंचते ही शिंकुला में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया। पर्यटकों ने फाहों के बीच जमकर मस्ती की। हालांकि 5 जुलाई से हिमाचल पर्यटन निगम ने शिंकुला दर्रे के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू कर रहा था, लेकिन दर्रा में दी तीन स्थानों पर सड़क की हालत बेहद खराब है। इस वजह से इस रूट पर फिलहाल टेंपो ट्रेवलर भेजा गया।

विज्ञापन



निगम के अनुसार टेंपो मनाली से सुबह करीब 7:00 बजे शिंकुला के लिए रवाना हुआ और अटल टनल, सिस्सू, केलंग, दारचा होते हुए दोपहर 12:00 बजे शिंकुला पहुंचा। महज 1,000 रुपये प्रति यात्री किराया में पर्यटक बर्फीली वादियों के बीच पहुंचे। पर्यटन निगम मनाली के सहायक प्रबंधक रामपाल ठाकुर ने कहा कि शिंकुला के पास दो तीन जगह सड़क खराब है। ऐसे में सड़क खराब होने के कारण बस सेवा शुरू नही हो पाई। फिलहाल पर्यटकों की सुविधा के लिए टेंपो ट्रेवलर की सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन 13 यात्री लेकर यह टेंपो शिंकुला दर्रा पहुंचे हें। जैसे ही सड़क ठीक होगी, बस सेवा को भी आरंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें