फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर से मंडी जा रही बस गुटकर में पलटी, 33 यात्री घायल

विज्ञापन
चंडीगढ़ मनाली एनएच पर गुटकर के पास पलटी निजी बस - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंडी शहर से तीन किमी दूर रानीबाई (गुटकर) में वीरवार शाम करीब पौने छह बजे सुंदरनगर से मंडी की ओर आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

बस में करीब 33 सवारियां थीं। हादसे में सभी को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल सवारियों को अस्पतालों में पहुंचाया गया। 17 यात्रियों का जोनल अस्पताल मंडी और चालक-परिचालक का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शेष यात्री निजी और अन्य आस पास के चिकित्सालयों में भी उपचाराधीन बताए जा रहे हैं। सभी घायल सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी एवं कामगार बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान करीब एक घंटे तक एनएच पर यातायात प्रभावित रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। जाम लगने से यात्री परेशान हुए। पुलिस नेे जाम खुलवाया गया। प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। गंभीर घायलों को पांच और मामली रूप से घायलों को दो हजार फौरी राहत जारी कर दी है।
...
17 घायल मंडी और 2 नेरचौक में भर्ती
घायलों में गगन गुप्ता (38) पुत्र इंद्रजीत अरोड़ा जेल रोड मंडीए नरेश कुमार (38) पुत्र हरिकृष्ण भटवाड़ सदयाणा मंडी, निर्मला (50) पत्नी मुरारी लाल सैण मुहल्ला मंडी, कृष्ण पाल (51) सुहड़ा मुहल्ला मंडी, लता देवी (40) पत्नी मनोज कुमार बल्हनोली जोगिंद्रनगर, नितिका शर्मा पुत्री मनोज कुमार बल्हनोली जोगिंद्रनगर, अमृता देवी (39) पत्नी जगदीश पाली पधर, दीप (50) दरम्याना मुहल्ला मंडी, कृष्ण चंद (63) महादेव सुंदरनगर, भारत भूषण (49) महाजन बाजार मंडी, ज्ञान चंद (35) पुत्र जापी प्रसाद पायजलणु गोरखपुर, अभिषेक (18) पुत्र परमानंद दुदर मंडी का इलाज मंडी जोनल अस्पताल में चल रहा है। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में परिचालक दीवान चंद और चालक ओमप्रकाश उपचाराधीन हैं। चालक की टांग में फ्रेक्चर है जबकि परिचालक के पेट में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ओवरटेकिंग और ओवरस्पीड हादसे की हो सकती है वजह : एसपी
पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ओवरटेकिंग और ओवरस्पीड हादसे की वजह लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पेड़ से टकराकर पलटी बस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की स्पीड तेज थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और बाद में पलट गई। बस पलटते ही चीखपुकार मच गई। यात्री सहायता के लिए चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए और बचाव कार्य किया। बस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि बस की पूरी सीटें भरी थीं। कुछ लोग खड़े भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें