फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बस पलटी, तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा चालक

Tue, 27 Mar 2018 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्री नयनादेवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविख्यात तीर्थस्थल श्री नयनादेवी (बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) में मंडयाली गांव के पास यूपी के श्रद्धालुओं की बस पलट गई। इसमें 25 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। बस चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन


गंभीर घायल पांच लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ और चार घायलों को घायलों को पंजाब के आनंदपुर साहिब में भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज घवांडल पीएचसी में चल रहा है। उधर, प्रशासन की ओर से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु बस नंबर यूपी 82टी-1599 में मां नयनादेवी के दर्शन करने आए थे। सोमवार दोपहर बाद फिरोजाबाद लौट रहे थे। मंडयाली गांव के पास गहरी उतराई में चालक एक तीखे मोड़ पर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे बस सड़क के बायीं ओर एक पलटा खाकर खेत में पहुंच गई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल चौहान, डीएसपी अनिल शर्मा तथा घवांडल से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी मंडयाली गांव पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नयनादेवी लाया गया। यहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में लगभग 25 लोग घायल हुए हैं।

पांच घायल पीजीआई रेफर

इनमें 11 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एसडीएम अनिल चौहान ने बताया कि घायलों के लिए मंदिर न्यास की धर्मशाला मातृछाया में ठहरने और खाने-पीने का प्रबंध किया गया है। न्यास के कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं। उधर, डीएसपी नयनादेवी अनिल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पिंकी कुमारी (20) पुत्री रामवीर सिंह, कैला देवी (50) पत्नी सुखराम सिंह, ऊषा देवी (22) पत्नी अरुण कुमार, गोपाल (18) पुत्र सुखराम, प्रदीप कुमार (18) पुत्र बाबूलाल गांव नजरपुर, तहसील अदमादपुर, जिला आगरा सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। 

प्रबल प्रताप सिंह पुत्र रविंद्र पाल गांव गोपालपुर तहसील सिंकदरा, जिला हाथरस, रामनिवास पुत्र फौरन सिंह गांव नगलासलेम जिला हाथरस, साल मायरा मां (45) पत्नी सोनू व मोहनलाल को आनंदपुर साहिब भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

खाई में गिरने से मौत

भरमौर (चंबा)। चंबा जिले के चौबीया पंचायत के काऊ गांव में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (40) पुत्र पृथू राम निवासी काऊ के रूप में हुई है। वह रविवार को घर के साथ लगते जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गया था। उसी दौरान पांव फिसलने से वह 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन जब उसकी तलाश कर रहे थे। तो घर के पास खाई में उसका शव पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर हादसे का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया।

जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस की शुरूआती जांच में हादसा पांव फिसलने से हुआ है। हालांकि पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इसमें परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भरमौर थाना प्रभारी धर्म चंद ठाकुर ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। काउ गांव में सुरेंद्र कुमार की खाई में हुई मौत को लेकर भरमौर व्यापार मंडल ने शौक प्रकट किया है। व्यापार मंडल के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र व्यापार मंडल का सदस्य भी था।

व्यापार मंडल के महासचिव रंजीत शर्मा सहित सभी सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें