फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

Sun, 22 Feb 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत लंदरौर-जाहू सड़क मार्ग पर देहरा के समीप शनिवार सुबह लगभग 11:15 बजे एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल सभी मरीजों को इलाज के लिए भराड़ी स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एक निजी बस (एचपी-69-0741) लदरौर से जाहू के लिए जा रही थी। देहरा के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में लगभग 25 सवारियां थीं। इनमें से पांच को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन्हें आई चोटें

घायलों में कोट निवासी रमेश कुमार, निशा कुमारी, शिला देवी, मनीषा देवी और कोटला के जोगिंद्र सिंह को इलाज के लिए भराड़ी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बस में किसी कलपुर्जे के टूटने की आवाज हुई। जोरदार धमाके के साथ अचानक बस सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत हादसे में घायल लोगों को भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां उनका उपचार चल रहा है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि बारिश के बाद सड़क की दुर्दशा होने के कारण यह हादसा पेश आया। हालांकि, पुलिस अभी तक दुर्घटना की वजह तक नहीं पहुंच पाई है।

डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें