फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर मार्ग पर चली गोली, एक व्यक्ति घायल, हमलावर फरार

Thu, 17 Aug 2023 10:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)

सार

 रामशहर मार्ग पर किले को जाने वाले रास्ते के समीप नंदलाल एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान अचानक एक गाड़ी से यह फायर हुए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर तीन फायर हुए।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नालागढ़–रामशहर मार्ग पर राज महल को जाने वाले रास्ते के समीप एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। अभी एक सप्ताह पूर्व ही इसी स्थान की कुछ दूर आगे पंजाब के तीन लोगों ने पंजाब के दो भाइयों को चाकू के वार कर मौत के घाट उतार दिया था। नालागढ़ क्षेत्र में बढ़ रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने के अनुसार घटना गुरुवार सायं 6:30 बजे की है। रामशहर मार्ग पर किले को जाने वाले रास्ते के समीप नंदलाल एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान अचानक एक गाड़ी से यह फायर हुए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर तीन फायर हुए। जिसमें एक नंदलाल की बाजू, दूसरा पेट के छूता हुआ गया और तीसरा पांव में लगा।

गोली लगते ही पीछे बैठी महिला ने शोर मचाया। जिसे सुन कर वहां पर लोग जमा हो गए। इन लोगों ने रामशहर मार्ग पर नालागढ़ की ओर जा रही गाड़ी को रोक कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही एसपी मोहित चावला भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। गोली कितनी चली इसका भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें