फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुत्ते के काटने से भैंस की मौत, हुआ कुछ ऐसा पूरा गांव लगवा रहा रैबिज के टीके

Tue, 22 Nov 2016 06:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में पागल कुत्ते के काटने से भैंस की मौत हुई। जब लोगों को इस बात का पता तो अफरातफरी मच गई और सब अस्पताल दौड़ गए। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। उपमंडल की बिंगा पंचायत के सलौण गांव में रविवार को रैबिज से भैंस की मौत हो गई। भैंस के दूध, घी और दही का इस्तेमाल करने वाले गांव के 69 लोगों को एंटी रैबिज के टीके लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार गांव के विजय कुमार पुत्र नेत्र सिंह की भैंस को करीब एक सप्ताह पूर्व एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले भैंस ने दूध देना बंद किया। भैंस के मालिक ने रविवार को पशुपालन विभाग के डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने भैंस के दूध, दही और घी का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को एंटी रैबिज के टीके लगाने की सलाह दी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

भैंस का दूध, घी, दही इस्तेमाल करने वाले लोगों में हड़कंप

स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल कुमार ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ से संपर्क किया और गांव में टीम भेजने का आग्रह किया। सोमवार को मढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. प्रतीक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीन ने कर्ण, राहुल, अनिल, अजंना, विद्या, प्रोमिला, नीतू, नानक चंद, रामसिंह, कश्मीर सिंह, शर्मिला, गीता, लाभ सिंह, वंदना, सुरेंद्र, मीना, ज्योति,

द्रोपती, शीला, ब्रह्मी, हरदेव, विजय, नानक, कमलेश, चम्पा, ओमप्रकाश, अशोक, विनय, अरविंद, गीता, वासु, वंदना, सुमित्रा, प्रभु, संगीला आदि ग्रामीणों को टीके लगाए। लोगों को एंटी रैबिज के टीके विभाग की ओर से मुफ्त लगाए जा रहे हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एंटी रैबिज के टीके लगा दिए हैं। पीड़ित परिवार ने तीन बिल्लियां भी पाल रखी हैं।

जिन्हें भैंस का दूध पिलाया जाता है। उन्होंने पशु पालन विभाग से इन्हें भी एंटी रैबिज के टीके लगाने की मांग की है। वहीं, जिस भैंस को पागल कुत्ते ने काटा था, वह रविवार रात को मर गई है। उधर, बीएमओ संधोल रमेश चंद ने बताया कि प्रधान ने उन्हें सूचना दी थी। टीम भेजकर लोगों को एंटी रैबिज के टीके लगा दिए हैं। लोगों को अभी दो और टीके स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें