फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खात्मे को हर सरकारी स्कूल में बनेगा ‘बडी’ ग्रुप

Thu, 07 Nov 2019 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
school shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवभूमि में नशे के खात्मे के लिए अब हर सरकारी स्कूल में ‘बडी’ ग्रुप बनाए जाएंगे। 15 नवंबर से एक महीने तक नशीले पदार्थ और शराब के सेवन के प्रति जागरूक करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन


स्कूलों में बडी ग्रुप के सदस्यों को ड्रग्स और उसके कुप्रभाव की जानकारी दी जाएगी। प्रधानाचार्य हर हफ्ते एक बार तीस मिनट बडी ग्रुपों से चर्चा करेंगे। शिक्षक बडी ग्रुप से निकलने वाली सूचना या दिक्कत पर चर्चा कर निदान करेंगे। 

उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश के अनुसार सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को 16 नवंबर को बडी डे मनाने के लिए बडी ग्रुप तैयार करने को कहा गया है। कक्षा छह से ऊपर की कक्षा के पांच-पांच बच्चों का बडी ग्रुप बनाया जाएगा। खास यह होगा कि हर बडी ग्रुप में विभिन्न जाति, समुदाय, लिंग और आर्थिक स्तर के बच्चों का मिश्रण होगा।
विज्ञापन


हर क्लास में उचित संख्या में यह बडी ग्रुप बनाए जाएंगे ताकि किसी भी कक्षा का कोई भी बच्चा छूट न जाए। प्रधानाचार्य या हेड मास्टर नोडल अधिकारी होंगे जबकि जिला स्तर पर उप निदेशक कार्यालय और राज्य स्तर पर निदेशालय से नोडल अधिकारी मनोनीत किए जाएंगे। बडी ग्रुप में एक शिक्षक बतौर सीनियर बडी होगा जो इस अभियान से बच्चों को अवगत कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें