बीएसएनएल ने नए साल पर अपने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया है। बीएसएनएल नए साल से संडे फ्री-कॉलिंग सुविधा को बंद कर देगा, जबकि नाइट कॉलिंग योजना का समय भी संशोधित किया जा रहा है।
संशोधित समय एक जनवरी से लागू होगा। बीएसएनएल के महाप्रबंधक धर्मशाला सुनील कुमार ने बताया कि लैंडलाइन/ब्रॉडबैंड/कॉंबो एवं एफटीटीएच से जुड़े वर्तमान एवं नए उपभोक्ता एक जनवरी से रविवार को मिलने वाली फ्री-कालिंग की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
वहीं फ्री-नाइट कॉलिंग का समय भी संशोधित किया गया है। इसके तहत रात्रि नौ बजे से सुबह सात बजे की अपेक्षा अब रात्रि साढ़े दस बजे से सुबह छह बजे तक फ्री नाईट कॉलिंग का फायदा उपभोक्ता उठा पाएंगे।