फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! अब घर बैठे करें BSNL का स्पेशल रिचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल प्रीपेड यूजर्स को अब स्पेशल रिचार्ज करवाने के लिए रिचार्ज केंद्र के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब घर बैठे ही उपभोक्ता स्पेशल रिचार्ज करवा सकेंगे। बीएसएनएल ने प्रदेश में करीब 15 लाख प्रीपेड उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सेल्फ केयर सुविधा को 123 से जोड़ा है। बीएसएनएल ने सेल्फ केयर एफएंडएफ सर्विस को पहली बार 123 से जोड़ा है। *123# डॉयल करने पर बैलेंस सहित अन्य जानकारी भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


जिनमें स्क्रैच कार्ड रिफिल, करंट टैरिफ प्लान, स्पेशन टैरिफ वाउचर, फ्रेंड्स एंड फैमिली, व्यू लास्ट कॉल और अन्य शामिल हैं। सेल्फ केयर सुविधा के कारण मेन बैलेंस होने पर कोई भी उपभोक्ता स्पेशल टैरिफ प्लान का लाभ उठा सकते हैं। बस उपभोक्ता को अपने मोबाइल पर *123# हैश डायल कर एसटीवी का चयन करना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

..और ऐसे हो जाएगा रिचार्ज

चयन के तुरंत बाद निर्धारित एसटीवी के रुपये मेन बैलेंस से कट जाएंगे। एसटीवी का लाभ लेने पर उपभोक्ता को सर्विस चार्ज नहीं चुकता करना होगा। मेन बैलेंस में पहले ही उपभोक्ता सर्विस चार्ज चुकता कर चुके होते हैं। इसके अलावा 123 में एसएमएस कर भी एसटीवी एक्टिवेट करवाया जा सकता है।

बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को नए प्रीपेड सिस्टम में अपग्रेड कर रहा है। अपग्रेडेशन के बाद उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल मंडी के महाप्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को नए प्रीपेड सिस्टम में अपग्रेड किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें