बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए कॉल कटर योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया है। योजना के चलते बीएसएनएल सस्ते दामों पर एसटीडी कॉल की सुविधा दे रहा है। वहीं, टॉपअप रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम सहित 10 से 20 फीसदी का अतिरिक्त टॉक टाइम भी दे रहा है।
इतना ही नहीं 3जी इंटरनेट के लिए उपभोक्ताओं को नए ऑफर बीएसएनएल ने दिए हैं। इन योजनाओं को सबसक्राइब करने पर उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बीएसएनएल की काल कटर योजना के अनुसार एसटीवी-17 के अंतर्गत 17 रुपये में 15 दिन की वैद्यता के साथ उपभोक्ता 39 पैसे प्रति मिनट की दर पर एसटीडी कॉल का लाभा उठा पाएंगे।
एसटीवी-32 में 30 दिन और एसटीवी-48 प्लान के अंतर्गत उपभोक्ता 48 रूपये में सभी प्रकार की कॉल्स पर 1.2 पैसे प्रति सैकंड की दर से और एसटीवी-49 में 49 रूपये में 50 पैसे प्रति मिनट की दर से 28 दिन के लिए मोबाइल सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।