फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल लाया सबसे सस्ता 3जी टैरिफ प्लान

Thu, 10 Apr 2014 07:57 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी दूर संचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए सबसे सस्ता 3जी डाटा टैरिफ जारी किया है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के पोस्ट पेड उपभोक्ता के लिए 125 रुपये प्रति जीबी और प्री पेड उपभोक्ताओं के लिए 139 रुपये प्रति जीबी पैकेज जारी किए गए हैं।

बीएसएनएल का दावा है कि 3जी सेवा मुहैया करवाने वाली अन्य कंपनियों के मुकाबले बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सबसे सस्ती सेवा उपलब्ध करवा रहा है।

फ्री लिमिट के बाद भी बीएसएनएल ने सबसे सस्ती दरों पर सेवा उपलब्ध करवाने का दावा किया है। बीएसएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि पोस्ट पेड उपभोक्ताओं से जहां अन्य कंपनियां 10 पैसे प्रति 10 केबी का टैरिफ वसूल रही हैं वहीं बीएसएनएल पूरे देश में निशुल्क डाटा रोमिंग के साथ 1 पैसे प्रति 10 केबी का टैरिफ  वसूल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक वर्ष की अवधि के टैरिफ प्लान में 1251 रुपये में प्रतिमाह निशुल्क 750 एमबी, और 3299 के टैरिफ प्लान में प्रतिमाह 2.5 जीबी निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें