फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL का ‘लूट लो’ ऑफर, मिलेगा 15 जीबी मुफ्त डाटा

Wed, 08 Nov 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल ने प्री पेड के बाद अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी नए पैकेज जारी किए हैं। ‘लूट लो’ ऑफर के तहत मासिक किराये के एडवांस भुगतान पर चार से 60 फीसदी छूट देने का एलान किया गया है।
विज्ञापन


पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए सबसे छोटा प्लान 225 है, जिसमें तीन महीने के लिए चार फीसदी, छह माह के लिए आठ फीसदी और 12 माह के किराये के अग्रिम भुगतान पर 20 फीसदी छूट और तीन जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा।

बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि प्लान 525 पर 15 जीबी डाटा, मासिक किराये के एडवांस भुगतान पर तीन माह के लिए 10 फीसदी, छह माह के किराये पर 20 फीसदी और 12 महीने के  किराये के एडवांस भुगतान पर 35 फीसदी छूट की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


प्लान 1525 में अनलिमिटेड डाटा, मासिक किराये के एडवांस भुगतान पर 3 माह के लिए 30 फीसदी, छह माह के लिए 45 फीसदी और 12 महीने के लिए 60 फीसदी की छूट दी गई है।
विज्ञापन

पोर्ट करने वालों को ‘टेक नाऊ एंड टॉक नाऊ’ ऑफर

अन्य टेलीकॉम कंपनियों से बीएसएनएल में पोर्ट करने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए बीएसएनएल  ‘टेक नाऊ एंड टॉक नाऊ’ ऑफर लाया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को मुफ्त सिम दी जाएगी, जिसे 6 रुपये से रिचार्ज पर 50 रुपये टॉकटाइम मिलेगा।

पोर्ट प्रक्रिया पूरी होने तक ग्राहक इस सिम का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा 106, 186 और 429 रुपये के रिचार्ज भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें