त्योहारी सीजन में बीएसएनएल ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए ग्रेस पीरियड के बाद भी मोबाइल सेवा को सुचारु रखने के लिए आकर्षक ऑफर जारी किए हैं। ऐसे उपभोक्ता जो किसी कारणवश वैलिडिटी खत्म होने के बाद ग्रेस पीरियड में भी रिचार्ज नहीं करवा पाए हैं, अब वे बीएसएनएल के विशेष टैरिफ वाउचर के जरिये रियायती दरों पर अपने कनेक्शन को चालू करवा पाएंगे। बीएसएनएल के महाप्रबंधक दूरसंचार जिला शिमला मेहरचंद नेगी ने बताया कि इस योजना में बीएसएनएल ने 187 रुपये का टैरिफ वाउचर मात्र 139 रुपये में जारी किया है।