फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL का तोहफा, हर नेटवर्क पर सस्ती कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बीएसएनल से किसी भी नेटवर्क पर आप 50 पैसे में प्रति मिनट बात कर सके हैं। यह काल रेट अन्य नेटवर्क से काफी सस्ता होने का दावा किया जा रहा है। मंहगाई के इस दौर में बीएसएनल ने अपने उपभोक्तओं को राहत दी है।
विज्ञापन


नए उपभोक्तओं के लिए निगम ने एक नया प्लान जारी किया है। इसके 107 प्लान का वाउचर डालना होगा। इसकी वैधता छह माह तक होगी। वर्तमान में सामान्य प्लान में एक रूपए प्रति मिनट चार्ज किए जा रहे हैं।

पुराने के साथ नए उपभोक्ता भी इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं इसके अलावा थ्रीजी इंटरनेट का भी विस्तार किया गया है। इससे सोलन जिला के करीब एक लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति सेंकड में भी प्लान

नए उपभाक्ताओं के लिए निगम ने प्रति सेकेंड प्लान वाऊचर जारी किया है। जिसमें 0.8 पैसे प्रति सैकेंड काल मिलेगी। यह प्लान वाऊचर 106 रुपये का होगा। इससे पहले इस प्लान वाऊचर में 1.8 पैसे प्रति सैंकेंड काल मिलती थी। यह दोनों प्लान वाऊचर मंहगाई के दौर में राहत प्रदान करेगा

सोलन व सिरमौर में 3 जी का किया विस्तार
बीएसएनल ने हिमाचल के सोलन व सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में 3 जी इटरनेट सुविधा विस्तार किया है। निगम दोनों जिलों को 3 जी इंटरनेट सुविधा देने के  लिए पिछले 6 माह से प्रयास कर रहा है। इससे पहले दोनों जिलों के कुछ क्षेत्रों में 3 जी सुविधा शुरू कर दी गई थी।

इस विस्तार में अब सोलन के क्यारी घाट, जेपी विवि, परवाणू शहर, ग्रीन हिल्स इंजनियरिंग कालेज के आस  पास क्षेत्र, नालागढ़, बुरावाला, व बद्दी इंजीनियरिंग कालेज, कसौली शामिल है। वहीं सिरमौर के बडू साहिब, नाहन शहर, पांवटा के बद्रीपुर, गोंदपुर और राजगढ़ में भी 3 जी इंटरने सुविधा मिलेगी।

इसकी पुष्टि सोलन सिरमौर महाप्रबंधक गुरबख्श सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि  ग्रामीण क्षेत्रों को 3 जी से जोड़ा जा रहा है। वहीं निगम सस्ते काले रेट के लिए नए प्लान लाया है। जिससे अन्य नेटवर्क पर भी सस्ती काले मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें