फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे वाह! वैलिडिटी खत्म होने पर भी चालू रहेगा फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। वैलिडिटी खत्म होने पर भी अब आपका मोबाइल फोन बंद नहीं होगा। बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए आठ रुपये का नया ऑटो वैलिडिटी लाइफ टाइम प्लान जारी किया है। नंबर की वैलिडिटी खत्म होने पर उपभोक्ताओं को अब वैलिडिटी वाउचर नहीं खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन


वैलिडिटी खत्म होने पर उपभोक्ता के प्रीपेड बैलेंस से खुद ही आठ रुपये कट जाएंगे और 6 माह की वैलिडिटी मिल जाएगी। वैलिडिटी खत्म होने के कारण अब बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को कनेक्शन बंद होने का डर नहीं सताएगा। न ही ग्रेस पीरियड पूरा होने के बाद आपका नंबर स्थायी तौर पर बंद होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

महंगी हो जाएगी कॉल

ऑटो वैलिडिटी लाइफ टाइम प्लान के तहत उपभोक्ता के बैलेंस से खुद ही छह माह की वैलिडिटी के एवज में आठ रुपये कट जाएंगे। लाइफ  टाइम प्लान में लोकल कॉल 1 रुपये प्रति मिनट, एसटीडी 1.5 रुपये प्रति मिनट और रोमिंग में इनकमिंग 75 पैसे प्रति मिनट और डाटा 2 पैसे प्रति 10 केबी तय किया है।

68 रुपये में 1 जीबी डाटा- अधिक डाटा प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल ने 68 रुपये का पैक जारी किया है। इस पैक पर उपभोक्ताओं को 68 रुपये में 10 दिन के लिए 1 जीबी 3 जी डाटा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें