फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSC Nursing Result: शिक्षा शर्मा ने प्रदेशभर में हासिल किया पहला स्थान

Sat, 22 Apr 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

परीक्षा में अधिकतर अभ्यार्थियों ने आलओवर परीक्षा में बी प्लस गुड परफामेंस दी है। वहीं, इस परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अभिलाषी नर्सिंग और चामुंडा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कब्जा किया है। 
विज्ञापन
शिक्षा शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक मंडी ने बीएससी नर्सिंग दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1314 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जो जनवरी में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 1216 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जबकि 98 की रीअपीयर आई है। परीक्षा में अधिकतर अभ्यार्थियों ने आलओवर परीक्षा में बी प्लस गुड परफामेंस दी है। वहीं, इस परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अभिलाषी नर्सिंग और चामुंडा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कब्जा किया है। पहला स्थान जिला मंडी के अभिलाषी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा शिक्षा शर्मा ने प्राप्त किया है।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर चामुंडा नर्सिंग कॉलेज की आरजू पालसरा ने प्राप्त किया, वहीं, तीसरे स्थान पर भी मंडी के अभिलाषी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा लवली ने कब्जा किया है। उधर, कॉलेज स्टाफ ने अपनी छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक मंडी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि परीक्षा परिणाम को मेडिकल विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें