लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य आज कर सकते हैं घोषणा
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण की आठ पंचायतों ने सरकार को भेजे हैं प्रस्ताव अमर उजाला ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला से सटे डिग्री कॉलेज धामी (सोलह मील) के शुक्रवार को होने वाले वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज को साइंस की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिल सकती है।
समारोह में स्थानीय विधायक एवं लोक निर्माण, खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सालों से कॉलेज में बीएससी की कक्षाएं शुरू करने की मांग उठ रही है। कॉलेज के पास कक्षाएं शुरू करने के लिए पर्याप्त भी भवन है। आठ पंचायतों के लोग शुक्रवार को खेल मंत्री के समक्ष इस मांग को उठाएंगे। शकराह, घण्डल, ओख्रू, घेच, कोहबाग, धामी, पीपलीधार पंचायतें पहले ही इस बाबत प्रस्ताव भेज चुकी हैं। धामी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. जनेश कपूर और शशि वर्मा ने माना कि कॉलेज में बीएससी का बैच बैठाने के लिए आठ पंचायतों के प्रस्ताव आए हैं।