इस दौरान कुल्लू के पूर्व उपायुक्त यूनुस ने भी नमाज अदा कर प्रदेश व कुल्लूवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुदा के दरबार में जाकर उन्होंने देश की सुरक्षा, तरक्की व शांति के लिए कामना की है। मस्जिद के इमाम नबाव हाशमी ने सबको नमाज पढ़ाई।
आखिल खान व अनवर खान ने कहा कि उन्होंने रमजान के पूरे महीने में रोजे रख कर खुदा के बताए रास्तों का पालन किया है। रोजे पूरे होने पर ईद उत्सव मनाकर पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। अखाड़ा बाजार में हुए इस समारोह में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा कुल्लू के बजौरा, मनाली स्थित जगतसुख, जिया, बजौरा तथा कसोल की मस्जिदों में भी नमाज अदा की है। सलीम, आरिफ खान, शौकत अली और जुनैद ने कहा कि ईद खुशी और हर्षोल्लास का दिन है। इस दिन अमन-शांति और चैन की दुआ मांगी जाती है।
ईद पर बारिश होने के बावजूद सैकड़ों मुस्लिम सुमदाय के लोगों ने टाहलीवाल मस्जिद में नमाज अदा की। इतनी भीड़ के कारण मस्जिद में जगह कम पड़ गई। मौलाना मोहम्मद राशीद सुल्तान कादरी ने सभी को ईद की नमाज अदा करवाई।
नमाज के बाद सभी ने आतंकवाद के खात्मे, मुल्क की तरक्की, हिफाजत, अमन-चैन और आपसी भाई चारा कायम रहने की दुआ की। इस मौके पर रोशन दीन , रमजान, गुड़ु , मकसूद, महमूद, शकील, काला बाबा, भली खान, चूड़ दीन , बशीर दीन, हयात दीन, गुलाम मोहम्मद, चराग, करीम दीन , बैसाख दीन, रशांत दीन, सलीम दीन, सदीक दीन, नजीर दीन, अब्दुल, अनवर खान, दिलवर खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।