फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बेटी की विदाई के चंद घंटे बाद आई ऐसी खबर कि सब रोए

Mon, 10 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की विदाई किए चंद घंटे गुजर गए। बेटी की शादी के बाद खुशियां भरे माहौल में अचानक बेटे की मृत्यु का समाचार मिला। किसी भी शख्स के जीवन में ऐसी घड़ी अत्यंत पीड़ादायक होती है।
विज्ञापन


हिमाचल के जिला सिरमौर की नारग पंचायत में ऐसी की घटना हुई है। जहां बेटी की शादी के चंद घंटे बाद ही बेटे की मृत्यु हो गई। शाम को बेटी की डोली उठी। खुशी-खुशी बाबुल ने बेटी के हाथ पीले करवाए।

लेकिन, रात को खबर आई कि उसका लख्ते जिगर अब इस दुनिया में नहीं रहा। पच्छाद क्षेत्र की नारग पंचायत के कावखी गांव का 23 वर्षींय युवक हर्ष आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खरपतवार की दवाई से बिगड़ी थी तबीयत

अपनी बहन की शादी से कुछ दिन पहले उसने खरपतबार को नष्ट करने के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया था। आशंका है कि कीटनाशक दवाई हवा के साथ उसके शरीर में प्रवेश कर गई होगी। उसकी तबीयत खराब हो गई।

एक-दो दिन तक हर्ष व उसके परिवार वालों को लगा कि वह ठीक हो जाएगा। लेकिन, जब तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे सोलन अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला को रैफर किया गया। सात दिनों से वह आईजीएमसी में दाखिल था। 

शुक्रवार को उसकी बहन की शादी थी। शाम को शादी की तमाम रस्मों के बाद विदाई की रस्म हुई। बेटी को घर से विदा किया गया। देर शाम अचानक सूचना मिली कि आईजीएमसी में उपचाराधीन हर्ष अब इस दुनिया में नहीं रहा।

उसके परिजनों पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हर्ष के पिता वीरेंद्र ठाकुर ने कभी भी यह नही सोचा होगा कि एक तरफ जहां वह अपनी लाडली को विदा करेंगे। वहीं, उसके कुछ घंटों बाद बेटे की मृत्यु हो जाएगी।

हर्ष के नाना देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि शुक्रवार शाम तक जिस घर में खुशियों का माहौल था। वहां अब मातम है। उधर, डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें