इन स्कूलों के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, वरिष्ठ पब्लिक स्कूल ज्यूरी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तकलेच, डीएवी स्कूल रामपुर, रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली, आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निरमंड, देवभूमि मॉडर्न पब्लिक स्कूल जगातखाना और वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डंसा, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिंगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचोली, रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल आनी, एडरूट स्कूल चाटी, डीएवी स्कूल दतनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी, सिंगमा स्कूल ऑफ साइंस डकोलढ़ रामपुर, पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर और राजकीय वरिष्ठ कन्या छात्र स्कूल रामपुर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सोशल मीडिया से दूर रहें छात्र
समारोह में एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल संस्थान के प्रबंधक निदेशक योगेद्र कुमार मीणा ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने की बात कही। कहा कि छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए।
सम्मान पाने के बाद छात्र-छात्राओं ने ये कहा
सनशाइन स्कूल रामपुर की छात्रा यामिनी गौतम ने कहा कि सम्मान पाकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और मेहनत करूंगी। डीएवी स्कूल दत्तनगर स्वस्ति शर्मा ने कहा कि अमर उजाला के सम्मान से वह बेहद खुश है। पुरस्कार पाकर अपने ऊपर गर्व महसूस हो रहा है। शिंगला स्कूल रामपुर की छात्रा मोक्षिका जोशी ने बताया कि यह सम्मान अध्यापकों और माता-पिता की वजह से मिला है। इस सम्मान को पाकर गर्व का अनुभव हो रहा है। आर्य पब्लिक स्कूल रामपुर के छात्र आदित्य ने बताया कि इस सम्मान से आगे बढ़ने की की प्रेरणा मिली है। वह और मेहनत करेंगे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। बीनस स्कूल नित्थर की छात्रा इशिका ने कहा कि सेना के अधिकारियों से सम्मान पाकर खुशी हुई। इस सम्मान के असली हकदार अध्यापक हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निरमंड की छात्रा अर्चिता ने कहा कि अमर उजाला सम्मान समारोह में नॉन बोर्ड की कक्षाओं के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान से उन्हें मेहनत करने की प्रेरणा मिली है।