फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तन पान करवाने वालीं माताएं भी अब फ्रंट लाइन वर्कर

Thu, 10 Jun 2021 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में स्तन पान करवाने वाली महिलाओं को भी प्राथमिकता आधार पर वैक्सीन लगेगी। इसके अलावा हिमाचल की विभिन्न जेलों में बंद विदेशी कैदियों और श्रम, रोजगार विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को भी इसी श्रेणी में रखा दिया है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्तन पान करवाने वाली महिलाओं को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है। इन्हें प्राथमिकता आधार पर वैक्सीन लगेगी। इसके अलावा हिमाचल की विभिन्न जेलों में बंद विदेशी कैदियों और श्रम, रोजगार विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को भी इसी श्रेणी में रखा दिया है। इन्हें भी अन्य फ्रंटलाइन वर्करों की तरह वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन


 राज्य में अभी तक 1 लाख 49 हजार 906 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 42 हजार 348 फ्रंटलाइन वर्करों को 9 जून तक दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। इससे पहले भी 20 से ज्यादा विभिन्न श्रेणियों को इसी तरह फ्रंटलाइन वर्करों की श्रेणी में डाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें