फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों को दुखों से मुक्ति दिलाएंगे ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी

Sat, 26 Jul 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु कृपा दुख निवारण समागम में भक्तों के दुख दूर करने को ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी कुल्लू पहुंच गए हैं। वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद मौहल स्थित एपल रिजॉर्ट में आराम किया।
विज्ञापन


शनिवार शाम को ढालपुर मैदान पहुंचकर कुमार स्वामी ने भक्तों को दुखों से मुक्ति के उपाय बताए। लक्ष्मीनारायण धाम के महासचिव गुरुदास ने बताया कि खराब मौसम के चलते कुमार स्वामी का पहले सड़क मार्ग से आने का कार्यक्रम था, लेकिन शनिवार सुबह मौसम साफ होने पर विशेष विमान से भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। 26 और 27 जुलाई को कुमार स्वामी भक्तों को दुखों से मुक्ति का उपाय बताएंगे।

कुल्लू के ढालपुर मैदान में समागम दोपहर दो बजे शुरू हुआ। यहां लगाए पंडाल में करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। रात के समय भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष लाइटों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ढालपुर मैदान में दो दिन सुबह सात बजे से दिन भर लंगर भी लगाया जा रहा है। 27 जुलाई को प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह मुख्य अतिथि होंगी। समागम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा कई बड़ी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

सोलन में 13 सितंबर से समागम
गुरुदास ने बताया कि इसके बाद हिमाचल के सोलन में भी प्रभु कृपा दुख निवारण समागम का आयोजन किया जाएगा। सोलन में 13, 14 और 15 सितंबर को समागम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें