फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: प्रदेश में बढ़ेंगे बीपीएल परिवार, बदला जाएगा चयन का आधार, सरकार ने लिया फैसला

Thu, 14 Aug 2025 11:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में बीपीएल परिवारों के चयन का आधार बदला जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसमें शामिल किया जा सके। 
विज्ञापन
बीपीएल राशन कार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों के चयन का आधार बदला जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसमें शामिल किया जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने बीपीएल परिवारों के चयन का दायरा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए हैं। सरकार को इस श्रेणी में अधिक से अधिक परिवारों को शामिल करने के लिए लोगों से अनेक सुझाव मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी परिवार ने राज्य व केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत पक्के मकान की सुविधा ले ली है तो भी उस परिवार को बीपीएल श्रेणी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने विभाग को दिए ये निर्देश
  • 27 वर्ष तक की आयु के अनाथ बच्चों, ऐसे परिवार जिनकी मुखिया महिला हो, लेकिन 25 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई वयस्क सदस्य न हो, इन्हें भी बीपीएल परिवार की श्रेणी में लाया जाए।
  •  40 फीसदी से अधिक दिव्यांग, डायलिसिस करवाने वाले, हेपटाटाइटस-बी, एचआईवी इत्यादि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त और दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूटने वाले व्यक्ति को बीपीएल श्रेणी में लाने के निर्देश 
  • मुखिया के अलावा परिवार के किसी भी सदस्य के गंभीर बीमार होने पर भी उनकी पात्रता इस श्रेणी में लाने को कहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें