फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ केयर विषय का प्रैक्टीकल लेने पहुंच गया युवक, पूछताछ के बाद स्कूल से भागा

Tue, 18 Feb 2020 12:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
युवक से पूछताछ करते प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कन्या सीसे स्कूल ऊना में एक युवक अचानक हेल्थ केयर विषय का प्रैक्टीकल पेपर लेने आ पहुंचा। स्कूल प्रशासन को स्कूल में प्रैक्टीकल की सूचना तक नहीं थी। ऐसे में उक्त युवक ने स्कूल में आकर वोकेशनल हेल्थ केयर का प्रैक्टीकल लेने की बात कही, तो स्कूल प्रशासन हैरान रह गया।

विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने जब उच्चाधिकारियों से बात कर मामले संबंधी पता किया तो उक्त व्यक्ति स्कूल में अपना आधार कार्ड और प्रश्न पत्र छोड़ रफूचक्कर हो गया।

जानकारी के अनुसार कन्या सीसे स्कूल ऊना में कक्षाएं चल रही थीं। ऐसे में एक व्यक्ति अचानक स्कूल में आया और शिक्षकों से कहने लगा कि वह वोकेशनल विषय के हेल्थ केयर का प्रैक्टीकल पेपर लेने के लिए आया है। शिक्षकों ने इस बारे उन्हें कोई जानकारी न होने की बात कही। मामला स्कूल के प्रधानाचार्य के समक्ष उठाया।

प्रधानाचार्य ने जब उक्त व्यक्ति से आईडी पूछी तो उसने केवल आधार कार्ड दिखाया और कहा कि दिल्ली में रहने वाले उसके एक दोस्त ने उसे स्कूल में प्रैक्टीकल लेने के लिए भेजा है। जब स्कूल प्रधानाचार्य ने विषय के संबंधित कोऑर्डीनेटर से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई व्यक्ति उन्होंने प्रैक्टीकल लेने के लिए तैनात नहीं किया है। इतना सुनते ही प्रैक्टीकल लेने पहुंचा व्यक्ति अपना आधार कार्ड व प्रश्न पत्र वहीं छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल प्रशासन ने मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया। प्रधानाचार्य सोमलाल धीमान का कहना है कि स्कूल में एक व्यक्ति प्रैक्टीकल लेने पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब इस बारे में विषय के संबंधित कॉर्डीनेटर से बात की गई तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी न होने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को तैनात नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें