फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बिजली गिरने से छात्र की मौत

Wed, 26 Feb 2020 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत दाना घाटों के ऊंचा टिक्कर गांव में बिजली गिरने से छात्र की मौत हो गई है। इसकी पहचान नरेश कुमार पुत्र इंद्र सिंह के रूप में हुई है। छात्र नरेश मानल दोची स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम 16 वर्षीय नरेश कुमार घर के बरामदे में अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान मौसम खराब होने के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी।

विज्ञापन


एकाएक आसमान में भारी गड़गड़ाहट से बिजली नरेश कुमार को छूकर निकल गई। इससे नरेश कुमार बेसुध होकर बरामदे में गिर गया। परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अनिल धोल्टा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें