फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे में दौड़ा करंट, 13 साल का बच्चा झुलसा, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 May 2019 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण कसौली घूमने आया 13 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये परिजनों के साथ कसौली पहुंचा था। इसी दौरान हादसा हो गया। बिजली बोर्ड की बड़ी लापरवाही इसमें सामने आ रही है। बच्चे को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


बच्चे का चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश दत्त भट्ट पुत्र प्रयागदत्त भट्ट निवासी मकान नंबर 715, हल्लो माजरा चंडीगढ़ परिवार के साथ रविवार को कसौली घूमने आए थे। दिनेश दत्त भट्ट ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार को जन्मदिन था और वह अपने परिवार के साथ कसौली में जन्मदिन मनाने आए थे। कसौली पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी न्यायालय की तरफ जाने वाली सड़क पर खड़ी कर दी।

वे पैदल पार्किंग से थोड़ा आगे पहुंचे। सड़क की निचली तरफ बिजली का खंभा था। जैसे ही उसके बेटे विनिश भट्ट ने बिजली के खंभे हो हाथ लगाया। वो खंभे से चिपक गया। बेटे के दोनों हाथ और मुुंह जल गया है। बेटे ने अनजाने में खंभे को छू लिया, लेकिन इसमें करंट दौड़ रहा था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजली बोर्ड के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस बिजली बोर्ड के अधिकारियों से पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बिजली बोर्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली बोर्ड के अफसरों से भी पूछताछ की जाएगी। 

बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता एसके सेन का कहना है कि बोर्ड की तरफ से मामले की पूरी जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें