फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक हफ्ते तक मौसम साफ, लोगों को सताएगी गर्मी

Sun, 26 May 2019 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। पारा चढ़ने से आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी सताएगी। राजधानी शिमला में रविवार को मौसम दिन भर साफ रहा और शहर के माल रोड में पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दो जून तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और लोगों को गर्मी के कारण थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में भले ही तापमान थोड़ा कम रहेगा, लेकिन इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान ऊपर रहेगा। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक ऊना का पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुंदरनगर में 35.5, बिलासपुर में 35.3, हमीरपुर में 34.0, चंबा 32.3, सोलन 32.2, कांगड़ा 34.4, शिमला में 26.0, धर्मशाला में 28.2 और डलहौजी 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन

केलांग में 4.2, कुफरी में 10.6 रहा न्यूनतम तापमान

- फोटो : अमर उजाला
शिमला 13.7, सुंदरनगर 15.1, भुंतर 11.0, कल्पा 4.5, धर्मशाला 16.6, ऊना 17.7, नाहन 17.5, केलांग 4.2, पालमपुर 16.8, सोलन 13.2, मनाली 6.4, कांगड़ा 17.2, मंडी 19.0, बिलासपुर 16.4, हमीरपुर 16.9, चंबा 15.1, डलहौजी 12.4 और कुफरी 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें