फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात तीन बजे लोगों के घरों की बजाते थे डोरबेल, अब चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के न्यू शिमला क्षेत्र में रोज तड़के तीन बजे लोगों के घरों की घंटी बजाकर परेशान करने वाले लड़कों की एक गैंग रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने दबोच ली। इन लड़कों को लोगों ने न्यू शिमला पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सेक्टर चार इलाके में ये लड़के रोज सुबह करीब तीन बजे गेट और दरवाजे पर लगी बेल बजाकर भाग जाते थे। पिछले तीन-चार दिन से यह सिलसिला चल रहा था। स्थानीय लोग काफी परेशान हो गए थे। रविवार सुबह जैसे ही एक लड़के ने घंटी बजाई कि भवन मालिक एवं ग्रीन न्यू शिमला सोसायटी के महासचिव अमरपाल सिंह कोछर ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। तीन और लड़के भी पकड़े गए। लोगों के अनुसार ये सभी नशे में थे। इनमें से एक लड़का शहर के एक नामी स्कूल का छात्र है जबकि बाकी दो सरकारी कर्मचारियों के लाडले हैं। सोसायटी महासचिव अमरपाल सिंह ने कहा कि बीते तीन दिन से इन लड़कों ने पूरी सोसायटी को परेशान कर रखा था। रविवार सुबह इन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें