75 फीसदी उपस्थिति न होने पर जिस खिलाड़ी को स्कूल प्रबंधन ने बाहर निकाला है, उसे प्रतियोगिता से लौटने के बाद सिल्वर मेडल जीतने के लिए बाकायदा नवाजा गया था। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि परीक्षा परिणाम खराब न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल का परीक्षा परिणाम लगातार गिर रहा है। बताया कि इस सत्र में नवराज केवल 18 दिन ही स्कूल आए थे।
स्कूल का रवैया चिंतनीय : चंदेल
खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर (साई) के प्रभारी जयपाल चंदेल ने बताया कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ स्कूल में जो व्यवहार हुआ, वह चिंता का विषय है। नवराज के संबंध में स्कूल प्रबंधन को समय-समय पर सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन का रवैया अन्य खिलाड़ियों को लेकर भी सही नहीं है।