फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव हिमाचल: धर्मशाला और पच्छाद में आठ कांग्रेसियों ने किया टिकट के लिए दावा

Tue, 24 Sep 2019 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस टिकट के लिए दिन कुल आठ आवेदन पहुंचे हैं। इनमें धर्मशाला से कुल पांच आवेदन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हैं। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का नाम धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बीसीसी) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा है।
विज्ञापन


पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर समेत तीन नेताओं ने उपचुनाव के लिए पार्टी का टिकट मांगा है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में सुबह 11 बजे बुलाई गई है।

कमेटी दोनों सीटों से टिकट के लिए आए आवेदनों पर विचार कर पैनल बनाकर हाईकमान को सौंपेगी। हाईकमान इन नामों में प्रबल दावेदारों को पार्टी टिकट देगी। हालांकि, अभी हाईकमान ने टिकट फाइनल करने हैं।
विज्ञापन


 प्रदेश कांग्रेस सचिव और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के राजनीतिक सलाहकार हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि आखिरी दिन दोनों सीटों के विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल आठ आवेदन आए हैं, जबकि पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नाम का प्रस्ताव बीसीसी के नाम से आया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं भरा नामांकन

धर्मशाला से मंगलवार को दो नेताओं ने आवेदन किया है। इनमें इंद्र करण धर्मशाला और रजनी ब्यास खनियारा शामिल हैं, जबकि इससे पहले शुभकरण और पुनीष पाधा ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है।

पच्छाद से मंगलवार को रतन कश्यप और बाबू राम ने आवेदन किया, जबकि मुसाफिर ने सोमवार को ही आवेदन कर दिया था। रतन कश्यप ने वर्ष 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह वर्ष 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

 निर्वाचन क्षेत्र धर्मशाला के उपचुनाव के लिए दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं भरा। निर्वाचन अधिकारी धर्मशाला डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि नामांकन पत्र 30 सितंबर तक प्रात: 11 बजे से लेकर तीन बजे तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें