रिहाली मेले में खशधार ठोडा दल पांडवों और कुड्डू दल कौरवों के प्रतीक होंगे। सीएम जयराम ठाकुर से मिले प्रतिनिधिमंडल में माता कामाक्षा मंदिर कमेटी कलाहर के अध्यक्ष रतीराम वर्मा, सचिव नरदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगाराम शर्मा, मंदिर कमेटी के वार्ड सदस्य अंबादत्त शर्मा, गोपाल शर्मा, राकेश शर्मा, गीताराम शर्मा के अलावा मंडल भाजपा ठियोग की उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत क्यार की प्रधान सुशीला शर्मा, देवगढ़ पंचायत के प्रधान रामानंद शर्मा, पूर्व प्रधान भगतराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस मेले का मुख्य आकर्षण शिमला के ठोडा दल खशधार और सिरमौर के ठोडा दल कुड्ड के बीच होने वाला ठोडा खेल होगा।