फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhali Doublelane Tunnel: शिमला की ढली डबललेन टनल के दोनों छोर मिले, 170 दिन में पूरी हुई खुदाई

Sat, 10 Sep 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला के संजौली और ढली के बीच यातायात जाम खत्म करने के लिए बन रही डबल लेन टनल के दोनों छोर शुक्रवार को मिल गए। 170 दिन के भीतर करीब 150 मीटर लंबी इस टनल में खुदाई का काम पूरा किया गया है। 
विज्ञापन
ढली डबललेन टनल के दोनों छोर मिले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली और ढली के बीच यातायात जाम खत्म करने के लिए बन रही डबल लेन टनल के दोनों छोर शुक्रवार को मिल गए। 170 दिन के भीतर करीब 150 मीटर लंबी इस टनल में खुदाई का काम पूरा किया गया है। इस प्रोजेक्ट की खासियत यह रही कि टनल की खुदाई खास ऑस्ट्रियन तकनीक से की गई। खुदाई के दौरान टनल के भीतर न कोई भूस्खलन हुआ और न ही पहाड़ी पर बने मकानों को कोई आंच आई। टनल में संजौली और ढली दोनों छोर की ओर से खुदाई चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे दूसरी ओर से रोशनी देखते ही मजदूर झूमने लगे। दोपहर 12:00 बजे तक एक सिरे से दूसरे सिरे की रोशनी पूरी तरह से दिखने लगी।

विज्ञापन


मजदूर एक सिरे से पैदल दूसरे सिरे के लिए पहुंच गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी टनल का निरीक्षण किया। इसके बाद मलबा हटाने का खुदाई पूरी करने का काम शुरू हो गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि टनल में पैदल आवाजाही शुरू हो चुकी है, लेकिन मशीनरी की आवाजाही एक दो दिन में ही शुरू हो जाएगी।  अब आने वाले दिनों में टनल को गहराई की ओर खोदा जाएगा ताकि टनल की ऊंचाई बढ़ सके। चौड़ाई के लिए अब खुदाई नहीं होगी। दीवारों को मजबूती देने के लिए कंकरीटिंग भी होगी। दावा किया जा रहा है कि इसी साल के अंत तक इसका काम पूरा कर दिया जाएगा। नए साल से जनता को इसकी सुविधा मिल जाएगी।

इसलिए बेहद खास है यह प्रोजेक्ट
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही इस टनल से संजौली और ढली के बीच लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। वर्तमान टनल करीब 170 साल पुरानी है। इसमें वनवे आवाजाही होती है जिससे रोजाना जाम लगता है। अब नई टनल से दोनों तरफ आवाजाही होगी। 
विज्ञापन


खुदाई पूरी, दोनों छोर मिल गए हैं : एमडी
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही ढली डबल लेन टनल में खुदाई लगभग पूरी हो गई है। शुक्रवार को इसके दोनों छोर मिल गए हैं। अब टनल को मजबूती देने का काम शुरू होगा। इसी साल इसका काम पूरा करने का टारगेट रखा है। आम जनता को अब जाम नहीं सताएगा।
विज्ञापन

-मनमोहन शर्मा, प्रबंध निदेशक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शिमला

यह हैं नई टनल की खासियतें
11 मीटर चौड़ी होगी टनल, दोनों ओर से होगी वाहनों की आवाजाही
पेयजल लाइनें या केबल बिछाने के लिए टनल के भीतर अंडरग्राउंड नाली (डक्ट) तैयार की जाएगी
टनल के भीतर लाइटिंग, ड्रेनेज सिस्टम, ट्रैफिक सिग्नल, फुटपाथ की व्यवस्था रहेगी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें