इस फोरलेन से चंडीगढ़-मनाली के बीच की दूरी करीब 50 से 60 किमी कम होगी। इससे पर्यटकों का करीब दो घंटे तक का समय बचेगा। वर्तमान में 320 किमी की दूरी कम होकर करीब 260 किमी रह जाएगी। चंडीगढ़ से मनाली करीब सात घंटों में पहुंचा जा सकेगा, जिसके लिए अभी 9 से 10 घंटे लगते हैं।
इस तरह चल रहा काम- नेरचौक से मनाली तक बनने वाले फोरलेन के निर्माण कार्य पर लगभग 4800 करोड़ खर्च होंगे। 2013 से प्रोजेक्ट के पहले चरण का कार्य किरतपुर से नेरचौक तक चल रहा है। इस हिस्से को करीब 2260 करोड़ से बनाया जा रहा है।
यह काम अभी 70 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है, जबकि इसके पूरा होने की अवधि 2016 तक थी। नेरचौक से मनाली तक का काम दूसरे चरण में किया जा रहा है। रोहतांग टनल की तर्ज पर औट से थलौट टनल न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मैथड से बनी है।