हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने कोविड-19 ग्रसित मरीजों की ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए बारह पुलिस जिलों को एक हजार पीपीई किट मुहैया करा दी हैं।
आईजी एपीटी हिमांशु मिश्र ने बताया कि चालीस लाख रुपये से ज्यादा की लागत से मुख्यालय ने किटों के अलावा मास्क, सैनिटाइजर, सोप, लिक्विड हैंड्रब्स की खरीद की है।
इनमें 2400 सैनिटाइजर तेरह पुलिस जिलों और सात बटालियनों को भी उपलब्ध कराए गए हैं। मिश्र ने कहा कि भविष्य में भी और पीपीई किटों, सैनिटाइजर व अन्य चीजों की खरीद कर उसे जिलों व बटालियनों को मुहैया कराया जाएगा।