फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ ने अप्रैल में बर्फ में फंसे 150 लोगों को दिया जीवनदान

Thu, 06 May 2021 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
अप्रैल में बर्फबारी में फंसे लोगों को रेस्क्यू करते बीआरओ के जवान। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्फबारी से लकदक मनाली-लेह मार्ग को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रिकॉर्ड समय में बहाल किया है। इसके लिए बीआरओ अधिकारियों व कर्मचारियों के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। वहीं बीआरओ की 38 बीआरटीएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशंसनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन


पिछले माह अप्रैल में बीआरओ ने बारालाचा पास में अचानक हुई भारी बर्फबारी में फंसे करीब 150 लोगों की जिंदगी बचाई है। आज ये सभी सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं, जो रोजी-रोटी की तलाश में लेह-लद्दाख की तरफ निकले थे। ये सभी लोग खराब मौसम के बीच माइनस डिग्री तापमान में बारालाचा पास में फंस गए थे तो बीआरओ के अधिकारियों व जवानों ने उन्हें रेस्क्यू कर इन लोगों की जिंदगी बचाई है।

बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि उनके जवानों ने वहां की विषम परिस्थितियों को देखते हुए माइनस 25 डिग्री तापमान में जिस तरह से इन लोगों को बाहर निकालने में मदद की है, वह मानवता की मिसाल है।
विज्ञापन


लाहौल निवासी सुरेंद्र कुमार और राजेश ठाकुर ने कहा कि बर्फीली हवाओं के साथ माइनस तापमान में यदि कोई फंस जाए तो वह अपनी जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद करता है। लेकिन बीआरओ के अधिकारियों व कर्मचारियों की यह सेवा प्रशंसनीय है।

तांदी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि लेह की तरफ मार्ग बहाल करने का कार्य भी सराहनीय है। 38 बीआरटीएफ के कमांडर उमा शंकर ने कहा कि अप्रैल माह में बारालाचा पास में फंसे तकरीबन 150 लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें बचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें