फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सप्लाई कर्मियों पर भी बरसा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। सरकार एचआरटीसी कर्मचारियों की तरह इन्हें भी दीवाली के लिए गिफ्ट के तौर पर बड़ी खुशी देने जा रही है।
विज्ञापन


निगम के इन कर्मचारियों को दीवाली से पहले बोनस मिलेगा। प्रत्येक कर्मचारी को 5700 रुपये का एक्स ग्रेशिया दिवाली इन्सेंटिव मिलेगा। यह निर्णय मंगलवार को राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया।

इससे पहले एचआरटीसी कर्मचारियों को भी दस फीसदी डीए जारी करने और बाकी मांगों के जल्द पूरा होने की घोषणा बाली कर चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार को भी होगा फायदा

बाली ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए राहत के तौर पर निगम ने 180 एलपीजी सिलेंडर भेजे हैं। निगम ने इसी साल 20 ट्रक खरीदने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि निगम का कुल टर्नओवर 1216.09 करोड़ रुपये रहा है।

शुद्ध लाभ बढ़कर चार करोड़ रुपये रहा है। बिक्री में 95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सरकार को निगम ने हिस्सेदारी पर 35.15 लाख रुपये का लाभांश देने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का अंशदान दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें