अभिनेता सन्नी देयोल ने अपने घर काम कर चुके शख्स से 10 साल पहले किए वायदे को पूरा कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता सन्नी देयोल ने हिमाचल के जिला मंडी में भांबला पहुंच कर 10 वर्ष पहले अपने घर में काम कर चुके भांबला निवासी विनोद कुमार मिंटू के नव निर्मित बैंबो रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर अपना वायदा निभाया।
सन्नी देयोल ने रेस्टोरेंट से सीर खड्ड को निहारा। वे कुछ पल विनोद कुमार के साथ बिताने के बाद मनाली के लिए रवाना हो गए। रेस्टोरेंट के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि अभिनेता सन्नी देयोल के घर नौकरी करते वक्त उसने सन्नी को अपने घर आने का न्योता दिया था।