मशहूर बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार(केके) कुन्नथ के अचानक निधन की खबर से उनके प्रशंसक मायूस हैं। कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के फेस्ट में मंगलवार को परफॉर्म करते वक्त केके कुन्नथ की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसके बाद उनकी मौत हो गई थी।
मशहूर बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार(केके) कुन्नथ के अचानक निधन की खबर से उनके प्रशंसक मायूस हैं। कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के फेस्ट में मंगलवार को परफॉर्म करते वक्त केके कुन्नथ की तबीयत अचानक बिगड़ी। इसके बाद तकरीबन रात 8:30 बजे केके लाइव कॉन्सर्ट खत्म कर होटल लौट गए। हालांकि यहां भी उन्हें आराम नहीं मिला और वह अचानक गिर गए।
विज्ञापन
जिसके बाद रात को उन्हें कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। दिवंगत गायक केके कुन्नथ का हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी कसौली से भी गहरा नाता रहा है। कृष्ण कुमार ने अपने कॅरिअर की शुरुआत भी यहीं से की थी। वह पहली एलबम पल को लेकर कसौली आए थे। कसौली के मालरोड, चर्च समेत कई जगहों पर एलबम के गाने आपकी दुआ के सीन फिल्माए गए थे। उनके अचानक निधन की खबर से उनके प्रशंसक मायूस हैं।
विज्ञापन
कसौली के वरिष्ठ नागरिक एवं होटल यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने कहा कि दिवंगत गायक केके 90 के दशक में यहां एलबम की शूटिंग के लिए आए थे। कसौली के मालरोड, चर्च समेत कई जगह गाने को शूट किया था।
केके की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। कसौली क्षेत्र में उनके कई प्रशंसक हैं। उनके निधन की खबर कसौली में उनके चाहने वाले प्रशंसकों को सुबह मिली। कई प्रशंसकों ने उनके कसौली आने की यादें ताजा कीं। जानकारी के अनुसार केके कुन्नथ 1998-99 में पहली एलबम की शूटिंग के लिए कसौली आए थे। वह चार से पांच दिन यहां रहे थे। उनके गाने में कसौली के अपर मालरोड, लोअर माल रोड, क्राइस्ट चर्च और मशहूर लॉरेंस स्कूल सनावर के आसपास के सीन फिल्माए गए हैं।