फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से पांच दिन घर से बाहर नहीं निकली 'क्वीन'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने हिमाचल के मंडी जिले में भांबला स्थित अपने घर में पांच दिन तक शांति हवन पाठ का आयोजन करवाया। कंगना बीते 20 अक्तूबर को भांबला पहुंची थीं। यहां 21 से 25 अक्तूबर तक पांच पंडितों ने शांति हवन पाठ किया।
विज्ञापन


कंगना 26 अक्तूबर दोपहर को मुंबई लौट गईं हैं। कंगना का यह दौरा अति गोपनीय रहा। किसी भी रिश्तेदार तक को कंगना के घर आने की भनक तक नहीं लग पाई। अति गोपनीय दौरे के दौरान कंगना घर से बाहर तक नहीं निकलीं।

सुबह, दोपहर और शाम को दो-दो घंटे की पूजा

पांच दिन तक हुई पूजा पाठ में रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को कंगना ने दो-दो घंटे हिस्सा लिया। रोजाना शाम को आरती में भी कंगना ने शिरकत की। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना ने पांच दिन तक शांति हवन पाठ में हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि उन्हें कंगना बेटी पर नाज है। गौर हो कि बीते वर्ष भी कंगना घर आईं थीं और उस दौरान भी उन्होंने घर में शांति पाठ का आयोजन करवाया था। उनका यह दौरा भी बेहद गोपनीय था। रिश्तेदारों तक को भी कंगना के आने की खबर नहीं थी।
विज्ञापन

सेल्फी को ‘मेरी लाडली’ पेज पर किया शेयर

घटते लिंगानुपात को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए मंडी जिला प्रशासन ने फेसबुक में ‘मेरी लाडली’ पेज चलाया है। इसके तहत रविवार को कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने अपनी दोनों बेटियों कंगना और रंगोली के साथ सेल्फी को मेरी लाडली पेज में साझा किया है।

इसमें उन्होंने दोनों बेटियों की जमकर सराहना की है। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने लिखा है कि.. 'ये है मेरी लाडली। मुझे अपनी दोनों बेटियों कंगना और रंगोली पर गर्व है। उनकी उपलब्धियों से आज मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। भ्रूण हत्या रोकने में आप भी समाज में योगदान दें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें